उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते 14 व 15 जुलाई को प्रदेश के सभी स्कूल रहेंगे बंद,……देखें आदेश
देहरादून। राज्य में अतिवृष्टि के दृष्टिगत दिनांक 14-15 जुलाई 2023 को समस्त विद्यालयों एवं आँगनबाडी केन्द्रों में (विद्यार्थियों, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ हेतु) अवकाश घोषित किये जाने के सम्बन्ध में।
जैसा कि विदित है राज्य में लगातार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाएँ यथा, भू-स्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल भराव, सड़क मार्ग बंद आदि घटनाएं घटित हो रही हैं, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुये उक्त प्रकार की सम्भावित आपदाओं के न्यूनीकरण एवं प्रबन्धन के दृष्टिकोण से दिनांक 14 एवं 15 जुलाई 2023 को राज्य के समस्त विद्यालयों (निजी एवं सरकारी) एवं आँगनबाडी केन्द्रों में सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक अध्यापकों / कर्मचारियों सहित अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
अतः उपरोक्त के अनुपालन में दिनांक 14 एवं 15 जुलाई 2023 को समस्त विद्यालयों (निजी एवं सरकारी) तथा आंगनबाडी केन्द्रों में (विद्यार्थियों, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ हेतु) उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत