उत्तराखंड: भारी बारिश के चलते इस जिले में भी 3 जुलाई को स्कूल बंद रहेंगे, आदेश हुआ जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 02 जुलाई 2024 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ में दिनांक 02.07.2024 से 04.07.2024 तक जनपद में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की गयी है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के क्रम में दिनांक 03.07.2024 (बुधवार) को जनपद पिथौरागढ़ के विकास खण्ड मुनस्यारी एवं धारचूला में संचालित समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों एवं समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़, जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी पिथौरागढ़, विकास खण्ड मुनस्यारी एवं धारचूला के समस्त शैक्षिक संस्थानों व ऑगनबाड़ी कैन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक