उत्तराखंड : यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता
उत्तरकाशी। चीन सीमा से सटे उत्तरकाशी जिले में रविवार दोपहर 12 बजकर 37 मिनट पर भूकंप (Uttarkashi Earthquake) के झटके महसूस हुए हैं. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है. जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में 10 किलोमीटर की गहराई पर था और किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूकंप से अभी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. जनपद मुख्यालय के मनेरी, मातली, जोशियाड़ा, भटवाड़ी क्षेत्रान्तर्गत भूकंप के झटके महसूस किए गए. अन्य तहसील क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस नहीं किये गए हैं.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!