उत्तराखंड: भूकंप के झटकों से पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कांपी धरती, लोगों में दहशत
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले की धरती शुक्रवार दोपहर भूकंप के झटकों से कांप उठी। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी मदकोट क्षेत्र में 12 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए। स्थानीय लोगों के अनुसार झटका तेज था। क्षेत्र में हो रही वर्षा के बीच भूकंप से दहशत बनी है।
पिथौरागढ़ में आए भूकंप की तीव्रता रेक्टर पैमाने पर 3.6 मेग्नीट्यूट मापी गई है। भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले का बरीखालसा बताया जा रहा है। भूकंप की गहराई धरती के पांच किमी अंदर है। प्रशासन के अनुसार नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र तेजम तहसील के समीप रामगंगा नदी पार बताया जा रहा है।
वहीं, बागेश्वर में भी लगे भूकंप के झटके
आपदा और भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील बागेश्वर जिला एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गया है। शुक्रवार अपराह्न 12.55 पर लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और फोन से एक दूसरे की कुलशक्षेम पूछने लगे।
कुछ लोगों का इसका आभास तक नहीं हो पाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 थी। जिसका केंद्र तेजम था। जिले में कहीं से भी कोई नुकसान की सूचना नहीं है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक