उत्तराखंड चुनाव 2022: यूकेडी ने जारी की 11 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट
हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल ने आज प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की है। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने आज हल्द्वानी में 11 प्रत्याशियों की घोषणा की, थराली और लालकुआं विधानसभा सीट पर यूकेडी ने समर्थन दिया है। थराली विधानसभा सीट पर सीपीएम प्रत्याशी को पार्टी ने अपना समर्थन दिया है जबकि लालकुआं सीट पर सीपीआई एमएल के प्रत्याशी बहादुर सिंह जंगी को यूकेडी ने समर्थन दिया है।
बताया जा रहा है की यूकेडी जल्द ही 27 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर देगी, यूकेडी का कुछ अन्य छोटी पार्टियों से भी संपर्क चल रहा है, आज जिन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है।
बद्रीनाथ से बृजमोहन सिंह गुसाईं
रुद्रप्रयाग से मोहित डिमरी
कर्णप्रयाग से बलवंत सिंह नेगी
धर्मपुर से श्रीमती किरण रावत कश्यप
पौड़ी से श्रीमती पूनम टम्टा
हरिद्वार ग्रामीण से डॉ उपेंद्र सिंह मलिक
डीडीहाट से गोविंद सिंह बसेड़ा
पिथौरागढ़ से चंद्रशेखर कापड़ी
बागेश्वर से गोपाल बनवासी
धारचूला से रमेश थलाल
कालाढूंगी से मोहन कांडपाल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई