उत्तराखंड: चुनाव आयोग ने इन 18 नेताओं के चुनाव लड़ने पर लगाई रोक, लिस्ट जारी
विधानसभा चुनाव 2022 में विधायक बनने का सपना देख रहे उत्तरखंड के 18 नेताओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किए गए उत्तराखंड के 18 नेताओं की लिस्ट जारी कर दी है।
पिछले चुनाव का खर्च विवरण न दे पाने के कारण निर्वाचन आयोग ने इन्हें सात जनवरी 2023 तक के लिए चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया है। लिस्ट में शामिल हैं इन नेताओं के नाम पिछले चुनाव का खर्च विवरण न दे पाने के कारण निर्वाचन आयोग ने इन्हें सात जनवरी 2023 तक के लिए चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया है।
लिस्ट में शामिल हैं इन नेताओं के नाम आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आयोग ने इन नामों की लिस्ट सभी रिटर्निग अधिकारियों को भी भेजी है। इन नामों में जयप्रकाश उपाध्याय, मधुशाह, गौतम सिंह बिष्ट, विनोद प्रसाद नौटियाल ( सभी देहरादून), राजेंद्र सिंह भंडारी (पौड़ी), सुंदर धौनी (बागेश्वर), बच्ची सिंह, मौ अशरफ़ ( दोनों हरिद्वार) , राजेद्र सिंह (चम्पावत), राजेंद्र सिंह बिष्ट, सुहैल अहमद, विनोद शर्मा, विनय, लाल सिंह, जितेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, भुवन जोशी (सभी पिथौरागढ़) का नाम शामिल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई