उत्तराखंड: चुनाव आयोग ने किया आदेश जारी , राजनीतिक दल अब कर सकेंगे जनसभाएं
देहरादून। विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान 14 फरवरी को होने हैं ऐसे में जब प्रचार के लिए 12 फरवरी शाम 5:00 बजे तक का समय है, वही अब तक बड़ी सभाओं की परमिशन के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन के मुताबिक रोक लगाई गई थी। उसे देखते हुए अब राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को बड़ी राहत मिल गई है, अब खुले मैदान और इंदौर में स्वभाव करने पर लोगों की संख्या की बाध्यता को चुनाव आयोग ने हटा दिया है। अगले आदेश तक रोड शो, पदयात्रा, साइकिल, बाइक वाहन रैली पर प्रतिबंध जारी रहेगा लेकिन खुले मैदान में अब प्रत्याशियों के लिए 1000 लोगों की बाध्यता नहीं है। बल्कि खुले मैदान की क्षमता का 30% या उस जिले की डीएम की ओर से निर्धारित संख्या में नेता अपनी जनसभाएं कर पाएंगे।
वहीं दूसरी तरफ डोर टू डोर प्रचार में 20 लोगों से अधिक की संख्या नहीं होगी और रात 8:00 बजे से लेकर सुबह 8:00 बजे तक प्रचार बंद रहेगा उधर दूसरी तरफ खुले मैदान व इनडोर हॉल में सभाएं करने पर लोगों के आने और जाने के लिए अलग-अलग गेट बनाने होंगे। मास्क सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, गौरतलब है कि प्रचार के चंद दिन पहले दी गई इस छूट का राजनीतिक दल और विधानसभा चुनाव में उठे प्रत्याशी पूरा लाभ उठाने की कोशिश करेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई