उत्तराखंड चुनाव 2022: लालकुआं विधानसभा से भाजपा नेता पवन चौहान ने दिया इस्तीफा, निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान
लालकुआं। उत्तराखंड चुनाव 2022 को लेकर लालकुआं विधानसभा से भाजपा ने मोहन बिस्ट को प्रत्याक्षी घोषित होने के बाद बगावत के स्वर उभरने लगे है। टिकट ना मिलने से खफा लालकुआं के पूर्व चेयर मैन पवन चौहान ने सैकड़ो समर्थको के बीच निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है।
भारतीय जनता पार्टी से टिकट के प्रबल दावेदार पवन चौहान द्वारा आज लालकुआं में आयोजित महापंचायत में पवन चौहान ने वर्ष 2012 से आज तक की गई भाजपा की सेवा का जिक्र करते हुए वह फफक फफक कर रो पड़े। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का टिकट बंटवारा भाजपा की ताबूत में आखिरी कील साबित होगा, इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि वह लालकुआं विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर कर कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों को धूल चटाएंगे। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर उन्हें हमेशा नीचा दिखाने एवं राजनीति में पीछे धकेलने का भी आरोप लगाया। इस दौरान सैकड़ो लोग मौजूद थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई