उत्तराखंड चुनाव 2022: अगले 48 घंटे के लिए BJP ने झोंकी पूरी ताकत, स्टार प्रचारकों की सभाओं के ताबड़तोड़ कार्यक्रम किए तय
देहरादून। विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के लिए 48 घंटे का समय ही रह गया है तो भाजपा ने इसके लिए पूरी ताकत झोंक दी है। अंतिम दो दिन के प्रचार के लिए पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सभाओं के ताबड़तोड़ कार्यक्रम तय किए हैं। चुनावी सभाओं के साथ ही प्रचार के लिए इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म का पार्टी भरपूर इस्तेमाल कर रही है। इसके साथ ही भाजपा ने बूथ प्रबंधन पर भी ध्यान केंद्रित किया हुआ है।
यह भाजपा की रणनीति ही है कि उसने चुनाव प्रचार के अंतिम तीन दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभाएं तय की हैं। श्रीनगर में उनकी सभा हो चुकी है, जबकि शुक्रवार को अल्मोड़ा व शनिवार को रुद्रपुर में प्रधानमंत्री की सभाएं रखी गई हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 12 फरवरी को उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिहरी, कोटद्वार और रुड़की और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की यमकेश्वर, सल्ट व रामनगर में सभाएं तय की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पूर्व मुख्यमंत्रियों और अन्य प्रांतीय नेताओं की सभाएं भी जगह-जगह निर्धारित की गई हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई