उत्तराखंड: यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले पुलिसकर्मी को हाथी ने उतारा मौत के घाट
कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार-पुलिंडा मोटर मार्ग पर सुबह की सैर पर गए एक पुलिसकर्मी की हाथी के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी मनजीत सिंह रोज की तरह सोमवार सुबह अपने एक मित्र के साथ वाक के लिए गए थे।
बताया जा रहा है कि वह कोटद्वार पुलिंडा मार्ग पर वाक कर थे। सुबह करीब 6:00 बजे जब वह लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी से बचने के प्रयास में दौड़ते हुए मनजीत सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच वहां पहुंचे हाथी ने मनजीत पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल मनजीत को बेस चिकित्सालय में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही कोतवाली में तैनात तमाम पुलिसकर्मी बेस चिकित्सालय में पहुंचे। पुलिस कर्मी की मृत्यु की सूचना के बाद विभाग में शोक की लहर फैल गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण