उत्तराखंड: 6 नवंबर को देहरादून में लगेगा रोजगार मेला, 30 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजधानी देहरादून में 6 नवंबर 2025 को बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में 30 से अधिक कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी, जबकि देश-विदेश की 40 से ज्यादा कंपनियां इसमें हिस्सा लेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस

मेले का आयोजन सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा किया जा रहा है। आयोजन स्थल आईटीआई निरंजनपुर, देहरादून रहेगा।

इस रोजगार मेले में 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थियों को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। मेले में आईटी, मार्केटिंग, सेल्स, टेक्निकल, हेल्थकेयर और सर्विस सेक्टर की नामी कंपनियां भाग लेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी

रोजगार मेले की प्रमुख जानकारी:

📍 स्थान: आईटीआई निरंजनपुर, देहरादून

📅 तारीख: 6 नवंबर 2025

🏢 आयोजक: सेवायोजन कार्यालय, देहरादून

🧾 पंजीकरण: सेवायोजन कार्यालय देहरादून में किया जा सकता है

🎓 योग्यता: 8वीं से स्नातकोत्तर तक

इस रोजगार मेले का उद्देश्य राज्य के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad