उत्तराखंड: ईपीएफ खाताधारक 31 दिसंबर से पहले निपटा लें ये काम, वरना बाद में हो जाएगी बड़ी दिक्कत

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। ईपीएफ यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने अंशधारकों के लिए खाते में नामिनी जोडऩे की समयावधि 31 दिसंबर तय की है। इस अवधि में एक सप्ताह का समय बचा है, लेकिन कुमाऊं के पौने दो लाख से अधिक पीएफ अंशधारकों के दस्तावेजों में नामिनी का ब्योरा दर्ज नहीं है।

ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी में गुरुवार को सहायक आयुक्त उदित साह ने जानकारी देते हुए बताया कि नामिनी का नाम दर्ज नहीं होने पर पीएफ की राशि, पेंशन व बीमा दावा पाने में जटिलता आती है।

कुमाऊं में दो लाख से अधिक अंशधारकों में महज 25 हजार खातों में नामिनी का विवरण दर्ज है। साह ने बताया कि तय अवधि में पीएफ खाते में नामिनी का नाम दर्ज न कराने पर भविष्य में अंशधारकों को पुरानी प्रणाली के तहत कई तरह के कागजात व साक्ष्य प्रस्तुत करने पड़ेंगे। यह प्रक्रिया लंबी व जटिल हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि

ये दस्तावेज जरूरी
यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन), आधार से लिंक मोबाइल नंबर, 16 अंकों की आधार वर्चुअल आइडी, नामिनी की स्कैन फोटो, आधार की मदद से ईपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नामिनी का ब्योरा जोड़ सकते हैं। आधार वर्चुअल आइडी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आरवीआइडी स्पेस आधार के आखिरी चार अंक लिखकर 1947 पर एसएमएस कर प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि

सुविधा के लिए जनसेवा केंद्र शुरू
अंशधारकों की सुविधा के लिए नैनीताल रोड स्थित ईपीएफओ कार्यालय में जन संपर्क केंद्र शुरू किया गया है। यहां ई-नामिनेशन के अलावा, आनलाइन दावा फाइलिंग, यूएएन एक्टिव करने, मोबाइल नंबर अपडेट, आधार, बैंक व पेन केवाइसी अपडेट, नाम त्रुटि सुधार जैसे कार्य निःशुल्क करा सकते हैं। वाट्सएप नंबर 9411530300 पर भी परामर्श ले सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad