उत्तराखंड: यहां पिता–पुत्र कर रहे थे स्मैक की तस्करी पुलिस के हत्थे चढ़े, मुकदमा दर्ज
चम्पावत। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जनपद चम्पावत पुलिस की स्मैक तस्करों के विरूद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाई की है। पुलिस ने 250 ग्राम स्मैक के साथ पीलीभीत उत्तर प्रदेश के दो अंतरराज्जीय स्मैक तस्कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी की देखरेख में स्पेशल ऑपरेशन के तहत चम्पावत में आगामी विधान सभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु लागू आदर्श आचार संहिता के क्रम में तथा जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत चंपावत जिले के चौकी शारदा बैराज थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत भजनपुर, बनबसा के जंगल से एसओजी व बनबसा पुलिस टीम ने पीलीभीत, उत्तर प्रदेश के दो अन्तराज्जीय स्मैक तस्कर पिता-पुत्र के कब्जे से 250 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया।
इस सम्बन्ध में थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। स्मैक तस्करी में लिप्त अभियुक्तों की बैंक खातो एंव सम्पत्ति की जाँच कर गैंगस्टर एक्ट व 29/27ए एनडीपीएस एक्ट के तहत उनकी चल,अचल सम्पत्ति की जब्ती की कार्यवाही की जा रही है ।
अभियुक्तों ने बताया गया कि वह बरेली, पीलीभीत उत्तर प्रदेश क्षेत्र से सस्ते दामों में स्मैक खरीदकर बनबसा, टनकपुर, चम्पावत, लोहाघाट, पिथौरागढ़ तथा पहाड़ी छेत्रो में ऊंचे दामों में स्थानीय ड्रग पेडलरो और युवाओं को बेचते हैं ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (28 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!