उत्तराखंड: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटाया
देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी को कमजोर बनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के सभी पदों से हटा दिया है।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को लिखे पत्र में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा है कि प्रदेश की जनता भ्रष्टाचारी भाजपा की सरकार को हटाकर कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है। कांग्रेस भी भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए उसके खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। लेकिन आप कांग्रेस की इस लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं। इसके लिए आपको कई बार चेतावनी दी गई। बावजूद इसके आप पार्टी विरोधी गतिविधियों में सक्रिय हैं। इसलिए अगले आदेश तक आपको तमाम पदों से हटाया जाता है।

किशोर उपाध्याय की भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं। लगातार चेतावनी मिलने के बाद भी इन गतिविधियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा और पार्टी ने किशोर उपाध्याय को सभी जिम्मेदारियों से हटाने का फैसला किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई