उत्तराखंड: सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने वाले चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को मिली ये जिम्मेदारी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी चंपावत सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को धामी सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कैलाश गहतोड़ी को धामी सरकार ने दर्जाधारी मंत्री बनाया है। कैलाश गहतोड़ी को भाजपा सरकार ने राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया है।

बतादें कि इसी साल 14 फरवरी को उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने हराया था। हालांकि हार के बावजूद भी बीजेपी आलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा जताते हुए उन्हें ही सीएम पद सौंपा था।
जिसके बाद चंपावत से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीएम धामी के लिए खुशी-खुशी अपना सीट खाली कर उन्हें चंपावत से उपचुनाव लड़ने का मौका दिया। जहाँ 30 मई को उपचुनाव हुआ और 3 जून को सामने आए नतीजों में धामी ने 55 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल कर चंपावत सीट अपने नाम कर ली। जिसका इनाम पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को आज इस रूप में मिला है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप