उत्तराखंड: यहां भूस्खलन के मलबे में दबे मज़दूर, चार की मौत..

ख़बर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग- फाटा के पास भूस्लखन से मलवे में दबे मजदूर, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां देर रात भारी बारिश के कारण फटा में हेलीपैड के पास खाट के गदेरे में भारी मालबा आने से चार मजदूर दब गए थे। देर रात को भारी बारिश की बीच SDRF ने रेस्क्यू अभियान चला कर उनको बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन चारों की पहले ही मौत हो चुकी थी।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि देर रात को 1:20 am पर अत्यधिक बारिश के कारण फाटा हेलीपैड के समीप खाट गदेरे के पास 4 लोग मलबे में दब गए हैं। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। डोलिया देवी मार्ग अवरुद्ध होने के कारण SDRF टीम 02 किमी पैदल चलकर घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत

घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि भारी बारिश के कारण वहां जेसीबी मशीन का पहुंच पाना संभव नहीं था। एसडीआरएफ के जवानों ने स्वयं खुदाई कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीम ने 04 शवों को मलवे से बाहर निकाला और उन्हें जनपद पुलिस के हवाले किया।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

मृतकों का विवरण:-

तुल बहादुर पुत्र हरक सिंह बहादुर, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल

पुरना नेपाली, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल

किशना परिहार, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़

चीकू बूरा पुत्र श्री खड़क बहादुर, निवासी, देहलेख, आँचल, करनाली, नेपाल।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad