उत्तराखंड: यहां खड़े ट्रक से टकराई कार, चार युवकों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां बहादराबाद थाना क्षेत्र के शनिदेव मंदिर के पास हाईवे पर हरियाणा के युवकों की कार ट्रक से टकरा गई। इस दौरान चार युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर घायल हो गया है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात पांच युवक हरियाणा से हरिद्वार घूमने के लिए आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में बैठे केयर सिंह (35), आदित्य (38), और मनीष (36) की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रकाश (40) को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल महिपाल (40) को हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना अध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि मृतक युवक एक ही गांव लिसाड़ी, जिला रेवाड़ी, हरियाणा से थे। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक