उत्तराखंड: यहां साइकिल नहीं मिलने पर लड़की ने फांसी लगाकर दे दी जान
देहरादून। राजधानी के रायपुर इलाके से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहां पर कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार में साइकिल नहीं मिलने पर एक लड़की ने फांसी लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 साल की वंदना उर्फ रीना निवासी कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार थाना रायपुर देहरादून ने पंखे पर चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरसअल वंदना उर्फ रीना ने अपनी मां से साइकिल मांगी थी। मां ने साइकिल लाने से मना कर दिया तो आवेश में आकर रीना ने खुद को कमरे में बंद किया और फांसी लगा दी। उसके इस कदम से परिवार वाले सदमे में हैं। आनन फानन में 108 की सहायता से उसे इलाज के लिए लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
बीज मंत्र के जप से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!