उत्तराखंड: युवावों के लिए सुनहरा मौका, इन 493 पदों पर निकली भर्ती, विज्ञप्ति हुई जारी
देहरादून। उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए एक और खुशखबरी है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दो भर्ती विज्ञापनों के द्वारा कुल 493 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति में पुलिस विभाग के अंतर्गत उप निरीक्षक दरोगा के 65 पद और उप निरीक्षक दरोगा अभिसूचना के 43 पद गुल्मनायक पुरुष पीएसी और आईआरबी के 89 पद और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 24 पद कुल 221 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की है इसके अलावा पुलिस दूरसंचार विभाग के मुख्य आरक्षी के 272 रिक्त पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 221 रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन 8 जनवरी से शुरू किए जाएंगे जब के अंतिम तिथि 21 फरवरी रखी गई है वहीं दूसरी तरफ पुलिस दूरसंचार विभाग के अंतर्गत मुख्य आरक्षी के 272 रिक्त पदों के लिए 10 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे और 23 फरवरी तक आवेदन किए जाएंगे कुल 493 पदों की इस भर्ती के लिए राज्य सरकार ने अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के लिए पूरी छूट दी है।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक