उत्तराखंड : सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है, शासन ने 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
देहरादून। उत्तराखंड के करीब ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ती महंगाई से सरकार ने राहत दी है. सरकार ने महंगाई भत्ते में वृद्धि के आदेश जारी किए हैं. सातवां वेतनमान ले रहे कर्मचारियों को तीन प्रतिशत की वृद्धि के बाद अब 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रतिमाह मिलेगा. बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नियमित भुगतान एक मई यानी जून माह में देय वेतन के साथ होगा. एक जनवरी, 2022 से लेकर 30 अप्रैल तक पुनरीक्षित भत्ते के एरियर का भुगतान नकद किया जाएगा.
चम्पावत उपचुनाव में मंगलवार को वोटिंग होते ही धामी सरकार ने डीए को लेकर इंतजार समाप्त कर दिया। जून महीने में मिलने वाले मई के वेतन के साथ कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। वित्त अपर सचिव गंगा प्रसाद ने सातवें, छठे और पांचवें वेतनमान ले रहे कर्मचारी और पेंशनर के लिए बढ़ाए गए डीए के आदेश जारी किए। 7वां वेतनमान ले रहे प्रदेश के कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक एजुकेशन संस्थान, शहरी स्थानीय निकायों, कार्य प्रभारित कर्मचारी, यूजीसी वेतनमान में कार्यरत शिक्षक और पेंशनर को 1 जनवरी 2022 से 3 प्रतिशत बढ़ा हुआ डीए मिलेगा।
छठा वेतनमान के अंतर्गत कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। अब उन्हें 203% डीए मिलेगा। पांचवां वेतनमान लेने वाले कार्मिकों और सेवानिवृत के महंगाई भत्ते में 13 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। उन्हें 381 प्रतिशत डीए मिलेगा। कर्मचारियों को 1 जनवरी 2022 से 30 अप्रैल तक बढ़ा महंगाई भत्ता नकद मिलेगा। डीए बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी में 1200 रुपए से लेकर 5,000 रुपए तक बढ़ोतरी होगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप