उत्तराखंड: शासन ने इस विभाग में किए बंपर प्रमोशन, देखें लिस्ट…
देहरादून। शासन ने अब सहकारिता विभाग में कर्मियों और अधिकारियों का प्रमोशन कर दिया है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। 23 एडीसीओ,13 एडीओ, 11 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नत हुए हैं।
सहकारिता विभाग के निबन्धक आलोक कुमार पांडेय के निर्देश पर अपर निबन्धक सहकारिता ( प्रशासन) आनंद एडी शुक्ल के हस्ताक्षर से पदोन्नति सूची जारी हुई।
शुक्ल ने बताया कि, वर्ग- 2 के 23 सहायक विकास अधिकारी सहकारिता (एडीओ) से वर्ग – 1 अपर जिला सहकारी अधिकारी (एडीसीओ), 13 राजकीय पर्यवेक्षक से सहायक विकास अधिकारी (एडीओ), 11 मिनिस्ट्रियल कर्मचारी से वरिष्ठ, प्रधान प्रशासनिक अधिकारी पदों पर पदोन्नति हुई है।
अपर निबन्धक शुक्ल ने बताया कि, पदोन्नत हुए सहकारिता कर्मचारियों, अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर पदोन्नति वाले स्थान ब्लाक, जिलों में ज्वाइनिंग देनी होगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़