उत्तराखंड: शासन ने 15 PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर, नैनीताल का नया एडीएम इन्हें बनाया,…देखें पूरी सूची
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल जारी रखते हुए मंगलवार को 15 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी विवेक कुमार राय को नैनीताल का नया एडीएम बनाया गया है। इससे पहले वह काशीपुर नगर निगम के नगर आयुक्त थे।
नैनीताल के एडीएम शिवचरण द्विवेदी को रुद्रपुर के ग्राम विकास संस्थान का निदेशक नियुक्त किया गया है। पीसीएस अधिकारी निर्मला को उधम सिंह नगर का उप जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि रविंद्र बिष्ट को मंडी परिषद रुद्रपुर का उपनिदेशक नियुक्त किया गया है। गोपाल सिंह चौहान को प्रधान प्रबंधक शुगर मिल बाजपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा अनुराग आर्य को एसडीएम चंपावत, शालिनी नेगी को उप जिलाधिकारी उत्तरकाशी और रोहन सिंह को उप जिलाधिकारी चमोली की जिम्मेदारी दी गई है। कुसुम चौहान हरिद्वार की नई सिस्टम स्टेट अधिकारी होंगी। संतोष कुमार पांडे को राज्य संपत्ति विभाग, अपूर्व सिंह को उप जिलाधिकारी देहरादून, आकाश जोशी को उप जिलाधिकारी पौड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हिमांशु कफलतिया को राजस्व आयोग, आशीष चंद्र घिल्डियाल को शहरी विकास विभाग में संयुक्त निदेशक और गौरव चटवाल को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत