उत्तराखंड : शासन ने 12 उपाधीक्षको के कर दिए तबादले, देखें किसे कहां मिली तैनाती….
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे शासन ने 12 पुलिस उपाधीक्षको के तबादले कर दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार निम्नलिखित पुलिस उपाधीक्षकों को उनकी वर्तमान तैनाती से उनके नाम के सम्मुख अंकित नवीन तैनाती पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है।
जिनमें लालकुआं के सीईओ शांतनु पराशर का तबादला पुलिस मुख्यालय किया गया है।
रीना राठौर को हरिद्वार से आईआरबी द्वितीय भेजा गया है।
अनुषा बडोला को सतर्कता सेक्टर देहरादून से जनपद उधम सिंह नगर भेजा गया है ।
संदीप नेगी को नैनीताल से देहरादून भेजा गया है ।
पूर्णिमा गर्ग को एसटीएफ कुमाऊं से सतर्कता सेक्टर देहरादून में तैनाती मिली है।
मनोज कुमार ठाकुर को पुलिस मुख्यालय से जनपद हरिद्वार भेजा गया है।
तपेश कुमार चंद्र को अल्मोड़ा से उधम सिंह नगर ट्रांसफर किया गया है।
अनुज को सीबीसीआईडी देहरादून से अल्मोड़ा भेजा गया है।
सुमित पांडे को जनपद पिथौरागढ़ से एसटीएफ कुमाऊं भेजा गया है।
अभिनव चौधरी को चंपावत से नैनीताल किया गया है।
परवेज अली को उधम सिंह नगर से जनपद पिथौरागढ़ भेजा गया है
श्रीमती संगीता को हल्द्वानी से चंपावत तबादला किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई