उत्तराखंड सरकार ने विधायकों के वेतन भत्तों में की बढोत्तरी, जानिए अब माननीयों को मिलेगा कितना पैसा…
उत्तराखंड सरकार ने विधायकों के वेतन भत्तों में बढ़ोत्तरी विधेयक पर मुहर लगा दी है. ऐसे में सरकार के इस फैसले के बाद विधायकों के वेतन भत्तों में लगभग 1 लाख रुपये तक की वृद्धि हो जाएगी. प्रतिमाह वेतन-भत्ते के रूप में विधायकों को लगभग 4 लाख रुपए मिलेंगे. अभी तक प्रतिमाह लगभग 2.90 लाख रुपए मिलते हैं।
बता दें कि मुद्दे पर गठित तदर्थ कमेटी ने केवल उन्हीं सिफारिशों को स्वीकार किया है, जो राज्य के परिप्रेक्ष्य में उपयुक्त थी. विधानसभा में उत्तराखंड राज्य विधानसभा विविध संशोधन विधेयक-2024 पारित हो गया है. इस विधेयक के जरिए सरकार विधायकों के वेतन-भत्ते और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रावधान किया गया है।
अभी तक विधायकों को वेतन-भत्तों सहित 2.90 लाख रुपये मिलते हैं. रेलवे के लिए दिए जाने वाले भत्ते का इस्तेमाल न होने पर उस भत्ते का विधायकों को भुगतान कर दिया जाएगा, जो लगभग 70,000 के करीब है. विधायकों के वेतन में भी इजाफा किया गया है. विधेयक के पास होने के बाद अब विधायकों का वेतन-भत्ता करीब चार लाख रुपये हो जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप