उत्तराखंड : धामी सरकार ने इन अधिकारियों और कर्मचारियों का बड़ाया महंगाई भत्ता,….अब इतनी आएगी सैलरी
उत्तराखंड में शासन ने परिवहन निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी चालकों, परिचालकों को बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि शासन ने इन कर्मियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ता में चार प्रतिशत बढ़ोतरी की है। जिसके आदेश जारी किए गए है। अब इनकी सैलरी बढ़ कर आएगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने महंगाई भत्ता में चार प्रतिशत बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि अब निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों को एक सितंबर से 38 प्रतिशत के बजाए 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इतना ही नहीं शासन ने संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी चालक, परिचालक की पारिश्रमिक दरें बढ़ाई हैं। ये बढ़ोतरी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के हिसाब से की गई है। यह दरें एक सितंबर से लागू होंगी।
बताया जा रहा है कि रिवहन निगम के कर्मी लंबे समय से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे, कर्मियों की मांग को पूरा करते हुए जिसके बाद निगम के निदेशक मंडल की 22वीं बैठक में मानदेय बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई थी।अब इसका आदेश जारी कर दिया गया है। निगम के इस फैसले करीब छह हजार कर्मचारी, अधिकारी लाभान्वित होंगे।
इतनी हुई बढ़ोतरी
मैदानी मार्ग पर चालकों को 3.04 के बजाए 3.12 रुपये प्रति किमी,
परिचालकों को 2.57 के बजाए 2.64 रुपये प्रति किमी
पर्वतीय मार्गों पर चालकों को 3.55 के बजाए 3.65 रुपये प्रति किमी
परिचालकों को 3 के बजाए 3.10 रुपये प्रति किमी

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक