उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को दिया तोहफा, करवाचौथ पर अवकाश घोषित
देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने महिलाओं को सौगात दिया है करवा चौथ पर उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंगलवार दोपहर सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।

बतादें कि एक नवंबर यानी कल करवा चौथ पर्व के मौके पर उत्तराखंड के अधीन शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिलाओं के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. ऐसे में नौकरी पेशा करने वाली महिलाओं के लिए कल अवकाश रहेगा।
सीएम धामी के इस घोषणा के बाद सूबे की महिलाएं में खुशी का माहौल है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं. सोलह श्रृंगार में सजकर महिलाएं चांद का दीदार करती हैं, फिर अर्घ्य देकर अपना उपवास तोड़ती हैं।
इस दौरान महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं.मान्यता है कि करवा चौथ पर व्रत रखने और माता पार्वती की आराधना करने से अखंड सौभाग्यवती का वरदान मिलता है. करवा चौथ पर्व हिंदू धर्म में अहम महत्व रखता है. यह त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. वहीं, प्रदेश के विभिन्न जगहों पर करवा चौथ को लेकर बाजार में चहल पहल देखी जा रही है. महिलाएं सजने संवरने और शॉपिंग करने बाजार पहुंच रही हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल