उत्तराखंड सरकार अब 1.84 लाख परिवारों को 3 मुफ्त गैस सिलेंडर देने की तैयारी में
देहरादून। राज्य सरकार 1 लाख 84 हजार परिवारों को हर साल रसोई गैस के तीन सिलेंडर मुफ्त देगी। अति गरीब श्रेणी में आने वाले अंत्योदय परिवारों को यह लाभ मिलेगा। खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार को खाद्य सचिव को इसके लिए कैबिनेट प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान गरीब महिलाओं को हर साल तीन सिलेंडर देने का वादा किया था।
विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए आर्य ने कई अहम निर्देश दिए। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति के साथ खड़ी है। इसी के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर योजना लागू की जा रही है। आने वाले कैबिनेट बैठक में इसका प्रस्ताव लाया जा रहा है। प्रथम चरण में इसके तहत अंत्योदय परिवारों को लिया गया है।
इसके साथ ही राशन की दुकानों के जरिए अधिक पोषक तत्वों वाला फोर्टिफाइड नमक भी मुहैया कराया जाएगा। सभी परिवारों को रियायती मूल्य पर चीनी देने की व्यवस्था को भी दोबारा लागू करने पर विचार किया जा रहा है। इन दोनों के प्रस्ताव भी मांग लिए गए हैं। बैठक में खाद्य सचिव बीएस मनराल, उपसचिव राजेश कुमार, उपायुक्त पीएस पांगती, एमएस बिशेन, डीआरएमओ चंद्रमोहन घिल्डियाल आदि भी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!