उत्तराखंड: यहां हुआ दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
देहरादून। जिले के चकराता स्थित त्यूनी क्षेत्र में एक कार खाई में गिरी गई। हादसा गुरुवार को तड़के बानपुर रोड पर हुआ। जानकारी के मुताबिक इस ऑल्टो कार (संख्या एचपी 10 बी 8261) में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे और किसी निजी काम से जा रहे थे।
हादसे में सभी पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम राहत-बचाव कार्य किया। स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कर शवों को खाई से बाहर निकाला गया। मौके पर ही पंचायतनामा भर कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी त्यूनी भेजा। यहां सभी मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिए गए।
मृतकों के नाम
संजय पुत्र स्व0 शंकरनाथ निवासी ग्राम बानपुर (पन्द्रानु) थाना त्यूनी जनपद देहरादून (49 वर्ष)
बबली देवी पुत्नी संजय निवासी उपरोक्त (44 वर्ष)
निखिल पुत्र संजय निवासी उपरोक्त (13 वर्ष)
जगदीश पुत्र दुलाराम निवासी उपरोक्त (34 वर्ष)
अमित पुत्र किशोरीनाथ निवासी नडुंला थाना चिडगांव जनपद शिमला (23 वर्ष)

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल