उत्तराखंड : यहां महिला के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला से दुखद हादसे की खबर सामने आई है यहां पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के चलते राथीं गांव में पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई महिला मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी।
जानकारी के अनुसार शनिवार को यहां रांथी गांव निवासी कमला धामी (27) मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई। इसी बीच पहाड़ी से पत्थर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी महिलाओं ने घटना की सूचना स्वजन व ग्रामीणों को दी।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर सीएचसी धारचूला पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया है।
मृतका का पति कमान सिंह भेड़ों के साथ दारमा घाटी के बुग्यालों में गया है। मृतका के तीन मासूम बच्चे हैं। प्रधान माया दुग्ताल ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक