उत्तराखंड: तपती गर्मी से मिलेगी राहत, 15 जून से बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी
देहरादून। राज्य में सोमवार और मंगलवार को मौसम गर्म रहेगा, लेकिन इसके बाद अगले दो दिन पूरे राज्य में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश के साथ तेज हवाओं को लेकर 15 और 16 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 13 और 14 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के बाकी हिस्सों मे मौसम शुष्क रहेगा। कुछ इलाकों में तेज सतही झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
वहीं 15 जून को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। कई स्थानों पर तेज गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 16 जून को बारिश में बढ़ोतरी होगी। नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मैदानी इलाकों में 15 और 16 जून को 60 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने 16 जून को राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए आगाह किया है। मौसम विज्ञान ने संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने से सड़कें बंद होने और कटाव की आशंका जताई है। नदी-नालों में पानी बढ़ने और निचने इलाकों में जलभराव का खतरा बताया है। ऐसे में नदी-नालों के समीप न जाने और पहाड़ों में सुरक्षित वाहन चलाने की सलाह दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!