उत्तराखंड: यहां मतदान से ठीक पहले भारी मात्रा में शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
पिथौरागढ़। मतदान से ठीक एक दिन पूर्व जनपद पिथौरागढ़ में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। जिले में पुलिस और एसओजी टीम ने तीन स्थानों पर छापेमारी के दौरान 27 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, पांच लीटर कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया।
पुलिस उपाधीक्षक सुमित पांडेय के नेतृत्व में एसओजी व वड्डा पुलिस चौकी टीम द्वारा संयुक्त रूप से वड्डा क्षेत्र मे स्थित शराब की दुकान व गोदाम में छापेमारी की गई।गोदाम में वैधता समाप्त हो चुकी 17 पेटी बीयर बरामद हुई। इसके अलावा छह पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। आरोपी होशियार नाथ को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दूसरा मामला जौलजीबी थाना क्षेत्र का है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बलमरा में चैकिंग के दौरान मनी राम को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
वहीं, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व मेंं पुलिस टीम ने अनवर तिराहा धारचूला के पास वाहन चैकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके 05ए- 7177 में से चार पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। वाहन चालक पवन सिंह को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। 27 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन गिरफ्तार कर वाहन भी सीज कर दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित