उत्तराखंड: राज्य में भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल बंद रहेंगे, डीएम ने दिए आदेश
चमोली। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिन भारी बारिश की चेतावनी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के द्वारा जारी पुर्वानुमान के अनुसार दिनांक 14 सितंबर 2022 को उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
चमोली जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जनपद अन्तर्गत भारी से बहुत भारी वर्षा की सम्भावना को देखते हुए दिनांक 14.09.2022 को जनपद में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो में अवकाश घोषित किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक