उत्तराखंड: भारी बारिश का हाई अलर्ट, इन दो जनपदों में कल भी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी……
उत्तराखंड। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर जारी किए मौसम के पूर्वानुमान में भारी बारिश का अलर्ट होने पर जिला प्रशासन ने 24 अगस्त को अवकाश घोषित कर दिया है। अवकाश जिला हरिद्वार के इंटरमीडिएट तक के स्कूलों में रहेगा। आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेश का पालन करने के आदेश दिए है।

चमोली जिले में भी अवकाश घोषित —
उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान बाद जिलाधिकारी ने चमोली जनपद में छुट्टी करने के निर्देश जारी किए हैं। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 24.08.2023 को उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में भी कहीं कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।

इसके दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने जनपद में संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12) और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 24.08.2023 को अवकाश घोषित किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला बाल विकास अधिकारी को समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी जारी किए है।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित