उत्तराखंड : आज इन चार जिलों में भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सभी जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों में बुधवार के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक, राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना है। देहरादून समेत चार जिलों में तेज बारिश हो सकती है । प्रदेश में तापमान भी घटने की संभावना है।तापमान अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad