उत्तराखंड: यहां मौसेरे भाई ने पहले किया दुष्कर्म फिर निकाह कर एक सप्ताह में दिया तलाक
काशीपुर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के अंतर्गत काशीपुर में एक युवती ने अपने मौसेरे भाई पर दुष्कर्म करने, के बाद कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए निकाह कर लेने और निकाह करने के सप्ताह भर बाद ही 10 लाख रुपए दहेज मांगते हुए घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पहले तो पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, अलबत्ता जब उसने न्यायालय में गुहार लगाई तो न्यायालय के आदेश पर पति सहित चार परिजनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि जिला रामपुर तहसील स्वार निवासी उसके मौसेरे भाई का उसके घर आना-जाना था। इस दौरान उसने शादी का प्रस्ताव उसके समक्ष रखा और 20 जून 2019 को जब वह उससे मिलने बाजपुर बस अड्डा स्थित एक होटल में गई, तो उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह उसकी शिकायत लेकर कटोराताल पुलिस चौकी गई तो पुलिस व लोगों के समझाने पर आठ अगस्त 2019 को आरोपित ने उसके साथ निकाह कर लिया और काशीपुर में ही किराए के मकान में रहने लगा।
आरोप है कि करीब एक सप्ताह बाद ही आरोपित ने उसको मायके छोड़ दिया और उसके पिता से 10 लाख रुपये व कार की मांग करने लगे। युवती का आरोप है कि ससुरालियों ने कहा कि दुष्कर्म के मुकदमे से बचने के लिए ही उन्होंने निकाह कराया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवती के पति सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!