उत्तराखंड: यहां हाथी ने बुजुर्ग दंपत्ति को मार डाला, परिजनों में मचा कोहराम
देहरादून। अपर जौलीग्रांट में जंगल गए एक बुजुर्ग दंपती को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला। दोनों घास और लकड़ी लेने जंगल गए थे। घटना से मृतक दंपती के घर कोहराम मचा है
जानकारी के मुताबिक, थानो वन रेंज के अंतर्गत जौलीग्रांट प्रथम बीट रामनगर कक्ष संख्या दो में राजेंद्र पंवार (70) अपनी पत्नी सुशीला पंवार (65) के साथ बुधवार सुबह घास और लकड़ी लेने जंगल गए थे। जंगल में करीब आधा किलोमीटर अंदर हाथी ने दंपती को पटककर मार डाला। जब कोठारी मोहल्ले की कुछ महिलाएं उसी रास्ते पर घास लेने गईं और शव देखे। महिला ने ग्रामीणों को सूचित किया, जिसके बाद राकेश डोभाल ने जौलीग्रांट पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और ग्रामीणों ने साढ़े तीन बजे के आसपास जंगल में पहुंचकर शव बरामद किए। दोनों शवों के पास हाथी की लीद भी पड़ी हुई थी, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि हाथी ने पहले एक व्यक्ति पर हमला किया और दूसरे ने बचाने का प्रयास किया तो उस पर भी हमला किया।
मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने शवों को बाहर निकाला और जौलीग्रांट मोर्चरी भेज दिया। मृतक दंपत्ति के घर में सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला सहित कई लोग मृतकों के घर पहुंचे और शोक व्यक्त किया।
वन विभाग ने मृतक दंपत्ति के परिवार को दो-दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया। डीएफओ नीरज शर्मा ने बताया कि इसके अलावा और निर्धारित राशि भी जल्द दी जाएगी। उन्होंने लोगों से जंगल में न जाने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण