उत्तराखंड हाईवे दुर्घटना: यहां ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग, 4 लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून। सहारनपुर जनपद में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। देहरादून अंबाला हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कार में आग लगने से चार लोग जिंदा जल गए। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को 11:40 बजे सहारनपुर के अंबाला हाईवे पर चुनेटी पुल के निकट हाईवे पर एक आल्टो कार जा रही थी जिसमें 4 व्यक्ति सवार थे। कार के अचानक ट्रक से टकराने के बाद उसमें आग लग गई। आग लगने से कार की खिड़कियां लॉक हो गई और कार में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । फायर ब्रिगेड को बुलाकर कार में लगी आग को बुझाया लेकिन तब तक शव बुरी तरह जलकर जल चुके थे। घटना के बाद पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकाला और कार को हाईवे से हटाकर चुनेटी चौकी ले गई। शव पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे।
मृत व्यक्तियों की पहचान उमेश गोयल (70), सुनीता गोयल (65), अमरीश सिंघल (55) व गीता सिंघल (50) निवासी बसंत विहार ज्वालापुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई । घटना की सूचना पर फॉरेंसिक जांच टीम अधिकारी मौके पर पहुंच गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत