उत्तराखंड: यहां पति ने चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर हुआ फरार
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी से हत्या का एक खौफनाक मंजर सामने आया है, जहां पति ने चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। फिलहाल नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चाकू बरामद किया और आरोपी तलाश की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से कुशीनगर उत्तर प्रदेश के रहने वाले सौरभ श्रीवास्तव पत्नी स्वाति श्रीवास्तव के साथ किराए के मकान में रहता था और उनके दो बच्चे हैं. सबसे बड़ी बेटी छह साल की है और बेटा जो दस महीने का है. पुलिस को रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि घर में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है और पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला लहूलुहान हालत में बिस्तर पर पड़ी थी और उसका गला आधा काटा गया है. इसके बाद पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया।
बताया जा रहा है कि आरोपी सौरभ श्रीवास्तव पहले आर्मी कैंटीन में कार्य करता था, और कुछ समय पूर्व नौकरी छोड़कर वर्तमान में किसी कंपनी में मार्केटिंग का कार्य करता है। अभी तक यह स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है कि आरोपित ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की! वहीं घटना की एकमात्र चश्मदीद 6 वर्षीय बच्ची अभी कुछ बताने की हालत में नहीं है। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चाकू बरामद किया और आरोपी तलाश की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!