उत्तराखंड: यहां पति ने चाकू से गोदकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पति गिरफ्तार
रुड़की। उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले के रुड़की में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। यहां सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सीने में चाक़ू मारकर उसे घायल कर दिया जिस कारण विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद आनन फानन में को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार ढंढेरा निवासी अमन का अपनी पत्नी पिंकी के साथ घरेलु विवाद चल रहा था, जिसके चलते पिंकी कुछ दिन से अपने मायके गई हुई थी। आज जैसे ही पिंकी घर पहुंची तो अमन ने उस पर अचानक ही चाक़ू से हमला कर दिया, इस हमले में चाक़ू पिंकी के सीने में लग गया, जिसके बाद पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई, आसपास के लोगो ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, पत्नी पिंकी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ पर डॉक्टर ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पिंकी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, पुलिस ने तत्काल आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस अब आरोपी पति से पूछताछ कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़