उत्तराखंड: यहां पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
उत्तरकाशी। जनपद के पुरोला प्रखंड में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां किसी बात से नाराज़ होकर पति ने धारदार हथियार से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरोला के गुन्दियांट गांव क्षेत्र के रौन गांव में नेपाली मूल का व्यक्ति हरीश रावल अपनी पत्नी दिलमाला (45) और 5 वर्षीय बेटी के साथ रहता था। हरीश रावल रौन गांव के किसांई तोक में दिनेश प्रसाद के बागीचे में गत पांच वर्षों से रह रहा था। शनिवार शाम को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में आकार हरीश ने धारदार हथियार से वार कर पत्नी की हत्या कर दी।
दिनेश प्रसाद ने मोबाइल से सूचना पुलिस को दी। राजस्व क्षेत्र का मामला होने की वजह से राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मृतक दिलमाला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी नशा करते थे। सोमवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल