उत्तराखंड: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की गला रेतकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। झूलाघाट क्षेत्र के कानड़ी गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात मंगलवार देर रात की बताई जा रही है।
मृतका की पहचान नेपाल निवासी 23 वर्षीय कमला चंद के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात करीब 9 बजे दोनों के बीच कहासुनी के बाद आरोपी पति ने गुस्से में आकर महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर के एक कमरे में महिला का खून से लथपथ शव बरामद किया गया। झूलाघाट थाना प्रभारी दिनेश चंद्र विष्ट के अनुसार, मृतका मूल रूप से नेपाल के जरगांव की रहने वाली थी और उसकी शादी कानड़ी गांव में हुई थी।
सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा चुकी है और उसे हिरासत में लेने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। मृतका के परिजनों को, जो नैनीताल में रहते हैं, घटना की जानकारी दे दी गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (28 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!