उत्तराखंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में IAS अफसर सस्पेंड, शासन ने किए आदेश जारी
देहरादून। हाईकोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में राहत नहीं मिलने के बाद सीनियर आईएएस अफसर राम विलास यादव को धामी सरकार ने सस्पेंड कर दिया है।

आईएएस अधिकारी राम विलास यादव को आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था जांच में सहयोग न करने के चलते धामी सरकार ने यादव पर एक्शन लेते हुए निलंबित कर दिया है। शासन ने निलंबित के आदेश जारी कर दिए हैं।आईएएस राम विलास यादव 30 जून 2022 को रिटायर होने वाले थे। ऐसे में आईएएस रामविलास यादव की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं।
बताते चलें कि आईएएस राम विलास यादव के खिलाफ लखनऊ में एक व्यक्ति द्वारा आय से अधिक सम्पति रखने की शिकायत दर्ज की थी। इसके आधार पर उत्तराखंड सरकार ने जांच शुरू की। विजिलेंस टीम ने इनके लखनऊ, देहरादून और गाजीपुर ठिकानों पर छापा मारा, जिसमे संपत्ति संबंधित कई दस्तावेज मिले। जांच करने पर इनके खिलाफ आय से 500 गुना अधिक संपत्ति मिलने की बात सामने आई है। इसके आधार पर सरकार ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप