उत्तराखंड: आज शाम धामी कैबिनेट की अहम बैठक, इन बड़े मुद्दों पर लग सकती है मुहर
देहरादून, 10 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखंड राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के कारण बैठक के समय में बदलाव किया गया है। पहले कैबिनेट बैठक सुबह 9 बजे प्रस्तावित थी, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब बैठक शाम 4:30 बजे आयोजित की जाएगी।
प्रदेश के प्रशासनिक और नीतिगत दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक के बाद कई अहम प्रस्तावों और नीतिगत फैसलों को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है।
शिक्षा से स्वास्थ्य तक इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
सूत्रों के अनुसार, बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कार्मिक, सैनिक कल्याण, पर्यटन, गृह और आपदा प्रबंधन समेत विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्ताव मंत्रिमंडल के समक्ष रखे जा सकते हैं। हालांकि, बैठक में लिए गए अंतिम निर्णयों की आधिकारिक जानकारी कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद सरकार की ओर से जारी की जाएगी।
मानसून और आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर भी नजर
उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए बैठक में आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों तथा संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है।
इसके साथ ही राज्य में चल रहे विकास कार्यों, प्रशासनिक सुधारों, जनहित से जुड़े प्रस्तावों और विभिन्न विभागों की लंबित योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री के दिल्ली कार्यक्रम के कारण बैठक के समय में बदलाव के बावजूद इस कैबिनेट बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेशभर की नजरें बैठक के बाद सामने आने वाले फैसलों पर टिकी हैं। सरकार की ओर से कैबिनेट में लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद जारी की जाएगी।


आज का राशिफल (10 जुलाई 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: 84 करोड़ के अत्याधुनिक डेयरी प्लांट का निरीक्षण, डेयरी निदेशक ने दिए गुणवत्ता और समय पर निर्माण के निर्देश