उत्तराखंड: यहां यात्रियों से भरी बस गिरी खाई में, मची चीख पुकार……
जनपद टिहरी गढ़वाल से बड़ी खबर आ रही है, यहां उत्तराखंड राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से उतरकर गहरी खाई में जाकर पेड़ से अटक गई। इस घटना से बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना देहरादून- सुवाखोली- मोरियाना-उत्तरकाशी वाले रोड की बताई जा रही है।
सड़क SH 30 पर सुवाखोली अलमस् नगुण भवान मार्ग के बीच स्थान-मोरियाणा टॉप के पास यह घटना हुई है। रोडवेज संख्या UK 07 GA 3246 प्रातः 5:30 बजे देहरादून से उत्तरकाशी के लिए चली थी। बस में कुल 21 सवारी थी, जो कि सुरक्षित हैं।
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों एवं एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकालने का काम किया।
घटना स्थल पर पुलिस और SDRF की टीम उपस्थित हैं, और सुरक्षा कार्य में जुटे हैं। घटना के बाद राहत और बचाव कार्यों की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके साथ ही बस में सवार यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक