उत्तराखंड: यहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, युवक की मौत
टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जनपद के अंतर्गत रजाखेत घनसाली क्षेत्र में एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुचीं एसडीआरएफ व पुलिस ने शव को किया बरामद।
गुरुवार को देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि रजाखेत घनसाली क्षेत्र में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटी कॉलोनी से उपनिरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में टीम रवाना हुई। टीम के घटनास्थल पर पहुंचकर पता चला कि उक्त वाहन में एक युवक सवार था। जो कि रजाखेत के समीप वाहन अनियंत्रित होने पर 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिससे उक्त युवक की मौके पर मृत्यु हो गई। एसडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू कर 400 मीटर गहरी खाई से शव को बाहर निकाला।
मृतक युवक विनोद सिंह पुत्र श्री कालिका सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी प्रताप नगर टिहरी गढ़वाल के शव को बरामद कर रोप के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस को सौप दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना