उत्तराखंड: यहां घर में अकेली ढाई साल की बच्ची को बिलखता छोड़ फांसी पर झूली विवाहिता
बागेश्वर। उत्तराखंड के जनपद बागेश्वर के काफलिगैर में शनिवार रात्रि एक विवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने जब आत्महत्या की तब वह अपनी ढाई साल की बच्ची के साथ घर में अकेली थी। जबकि महिला का पति बाहर प्राइवेट नोकरी करता है।
झिरौली थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि छानी गाँव में देर रात सीता पत्नी हिमांशु उम्र चौबीस साल, ने घर मे कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। बच्ची की चीखपुकार के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुँचे। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को मिली। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की एक बच्ची थी। पति घर से बाहर रोजगार करता है। जब घटना घटित हुई तब मृतका अपनी पुत्री के साथ घर में अकेली थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!