उत्तराखंड: चुनाव ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारियों की कार गिरी खाई में, एक कि मौत,3 घायल

ख़बर शेयर करें 👉

पौड़ी। उत्तराखंड के जनपद पौड़ी में चुनाव ड्यूटी से घर वापस लौट रहे कर्मचारियों की कार पौड़ी- देवप्रयाग हाइवे पर भटकोट के समीप करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को पौड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 4000 गांवों के कानून व्यवस्था में बड़ा बदलाव, हाईकोर्ट के फैसले के बाद सिविल पुलिस की तैनाती तेज

एसडीएम सदर आकाश जोशी ने बताया कि पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर आज सुबह एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चार लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि इन चारों लोगों की चुनाव ड्यूटी नैनीडांडा ब्लॉक के अलग-अलग क्षेत्रों में लगी थी। चुनाव का सामान जमा करने के बाद ये सभी लोग देहरादून अपने घरों को लौट रहे थे। तभी रास्ते में ये हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जंगल में लकड़ी लेने गई महिला पर बाघ का हमला, दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में दहशत

राजस्व पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में रणवीर सिंह नेगी (50) पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी- भानियावाला, देहरादून की मौत हो गई है। जय सिंह (54 वर्ष) पुत्र रणजीत सिंह निवासी- सुमन विहार, ऋषिकेश, सुरेंद्र सिंह रावत (54 वर्ष) पुत्र भोला सिंह निवासी हाथीबड़कला, देहरादून और नरेंद्र गुसाई (45 वर्ष) पुत्र आनंद सिंह निवासी विकास नगर देहरादून गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।