उत्तराखंड: चुनाव से पहले भाजपा में चला डंडा, नैनीताल जिले में इन 6 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित
नैनीताल। उत्तराखंड प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा संगठन ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त 6 लोगों को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की जांच के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर निष्कासन की कार्यवाही की गई है।
दरअसल इन नेताओं को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। निष्काषित लोगो मे संजय वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष भवाली नैनीताल, श्रीमती ज्योति वर्मा मंडल मंत्री भवाली, रवि कुमार मंडल अध्यक्ष भाजयुमो भवाली, अनुभव कुमार मीडिया प्रभारी भवाली, हरीश बिष्ट ब्लॉक प्रमुख भीमताल तथा कृपाल सिंह बिष्ट मंडल महामंन्त्री नैनीताल मंडल शामिल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल