उत्तराखंड: यहां जमीनी विवाद में गोली कांड, जीजा ने साले को उतारा मौत के घाट
नानकमत्ता। ऊधमसिंह नगर जनपद के नानकमत्ता थाना क्षेत्र के नानक सागर के पास जीरो बंधा में हुये जमीनी विवाद में सगे रिश्तेदारों में चली गोलीबारी में कुलदीप सिंह नाम के युवक की दो गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गयी।
बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला आरोपी सोनू सिंह मृतक कुलदीप सिंह का रिश्ते का जीजा बताया जा रहा है। जमीन विवाद में चली गोली में हत्या की सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी घटना स्थल पर पहुचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
वही एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि नानकमत्ता थाना क्षेत्र के जीरो बंधा में रिश्तेदारो के बीच हुए जमीन विवाद में जीजा सोनू सिंह ने अपने रिश्ते के साले कुलदीप सिंह को गोली मार कर हत्या कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित