उत्तराखंड: यहां पिता और पुत्र बहे नदी में, सर्च अभियान जारी……
पिथौरागढ़। नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट में बकरी चराने के दौरान पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आकर पिता और पुत्र काली नदी में बह गए हैं। पुलिस नदी किनारे तलाश में जुटी है। प्राप्त समाचार के अनुसार संतोष चंद 44 वर्ष अपनी पत्नी लीलावती और छह वर्षीय पुत्र तनुज के साथ काली नदी किनारे स्थित श्मशान घाट के ऊपर पहाड़ी पर बकरी चराने गया था। जबकि लगभग दो सौ मीटर दूर लीलावती घास काट रही थी।

इसी दौरान पहाड़ी की तरफ से पत्थर गिरने से पिता संतोष चंद और पुत्र तनुज उसकी चपेट में आकर काली नदी में गिर गए और ऊफान पर आयी नदी में बह गए। दोनों की चीख सुनकर दो सौ मीटर दूर घास काट रही लीलावती पति और पुत्र को बचाने के लिए काली नदी में कूदने वाली ही थी कि नदी किनारे नहा रहे युवकों ने उसे रोका और सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर नदी किनारे तलाश में जुटी है। काली नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। घटना के बाद घर पर कोहराम मचा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़